Breaking News : बीजेपी के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ता यहां जोरदार प्रदर्शन किये हैं। इनके हाथों में रामचरित मानस की प्रतियां रहीं और वो नारे भी लगा रहे थे।
लखनऊ। राजधानी में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का युवा विंग प्रदर्शन किया। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ता यहां जोरदार प्रदर्शन किये हैं। इनके हाथों में रामचरित मानस की प्रतियां हैं और इसको लेकर वो नारे भी लगा रहे थे।
रामचरित मानस को लेकर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर उनका गिस्सा फूटा है, हालांकि, बयान के कई दिन बाद यहां प्रदर्शन हो रहा है। पहले ही इस मामले में सपा एमएलसी पर एफआईआर हो चुका है और जगह-जगह उनका विरोध भी हो रहा है।
खबर है कि समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सिख समुदाय के लोग रामचरितमानस पुस्तक और मुंह पर भगवा कपड़ा बांधकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा प्रवक्ताओं के रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर यह विरोध प्रदर्शन कानपुर के भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक सिमरनजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ किया।
बता दें कि बीजेपी के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ता सपा मुखिया अखिलेश यादव को रामचरितमानस सौंपना चाहते थे। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सिख समुदाय के बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर सपा कार्यालय के सामने से हटा दिया। वहीं सिख समुदाय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामचरितमानस पर विवादित बयान देने के मामले में विरोध करते हुए खूब जमकर नारेबाजी की गयी।
इस दौरान भाजपा के सिख यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने हाथ में रामचरितमानस पुस्तक लिए हुए थे और मुंह पर भगवा रंग का कपड़ा पहना गया था। दिलचस्प पहलू तो यह है कि इस प्रदर्शन का पूर्व में पुलिस से परमिशन लिया गया था कि नहीं , यह पता नहीं चल सका। हालांकि , पुलिस ने काफी सूझबूझ से किसी बवाल के पहले ही प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया गया। इस मामले में सपा से कोई अधिकृत आया है।