जिला खाद्य विपड़न अधिकारी सौरभ कुमार यादव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत अब तक किसानों से 2.44 लाख मी०टन धान खरीदा जा चुका है |
चंदौली | जिला खाद्य विपड़न अधिकारी सौरभ कुमार यादव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत अब तक किसानों से 2.44 लाख मी०टन धान खरीदा जा चुका है। जाे निर्धारित लक्ष्य 2.50 मी०टन का 97.57 प्रतिशत है।
जनपद में धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद चल रही है। यदि कोई किसान अपना धान सरकारी क्रय केन्द्र पर विक्रय करना चाहता है तो केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क कर अपना धान साफ सुखा करके केन्द्र पर विक्रय हेतु ला सकता है। इसके अतिरिक्त सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर नामित लेखपाल से भी सम्पर्क कर केन्द्र पर अपना धान ला सकता है।
धान विक्रय करने में कोई समस्या है तो 18001800150 तथा कंट्रोल रूम नम्बर 05412-262100 , 05412-260149 पर सम्पर्क किया जा सकता है।