ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार राय,बीडीओ अरुण पांडेय और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी की मौजूदगी में कुल 54 नवदंपत्ति परिणय सूत्र में बंधे।
सकलडीहा, चंदौली। सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का योजना किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार राय,बीडीओ अरुण पांडेय और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी की मौजूदगी में कुल 54 नवदंपत्ति परिणय सूत्र में बंधे।
इस दौरान गायत्री परिवार की ओर से पूरी विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ शादी कराया गया। इस दौरान दो जोड़ा मुस्लिम और 52 जोड़ा हिंदू नवदंपत्ति को प्रमाण पत्र के साथ उपहार दिया गया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा,ज्वाइंट बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,लेखाकार विजय कुमार, कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या, राजकुमार,रणजीत सिंह,मंडल अध्यक्ष भानू सिंह, दुर्गा पांडेय, सुब्ब्न सिंह,अमित सिंह,विवेक सिंह,सौरभ सिंह,टुनटुन सहित अन्य रहे।