सरकारी दावा खोखला : भदखरी - महुँजी सहित अन्य मार्गों पर चलना हुआ दुश्वार

सरकारी दावा खोखला : भदखरी - महुँजी सहित अन्य मार्गों पर चलना हुआ दुश्वार

भदखरी महुजी सहित कुछ अन्य संपर्क मार्गों की दीन दशा इन दिनों काफ़ी खराब है। आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं।


 👉मार्ग क्षतिग्रस्त , वाहन के टायरों से छटक रही गिट्टियों से लोग हो रहे घायल

By - Diwakar Rai / धीना। विकास खण्ड बरहनी अंतर्गत स्थित भदखरी महुजी सहित कुछ अन्य संपर्क मार्गों की दीन दशा इन दिनों काफ़ी खराब है। इन मार्गो पर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है।आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं।

सैयदराजा जमानियां मुख्य मार्ग से जुडा भदखरी व महुजी गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग बेहद खराब स्थिति मे है। मार्ग पर जगह - जगह बने गढ्ढे व फैली बेतरतीब गिट्टियां दो पहिया वाहन चालकों सवारों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। यही नहीं मार्ग से गुजरने वाले पैदल राहगीर भी वाहन से छिटकने वाली गिट्टियों से चोटिल होते रहते हैं।  

वहीं घोसवां मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।मार्ग पर जगह जगह गढ्ढे बन गए हैं जिसमें गिरकर बाइक चालक आए दिन  चोटिल होते रहते हैं।मार्ग पर पैदल चलना भी खतरनाक साबित हो रहा है।

इस दौरान दिव्यप्रकाश सिंह,मुसाफिर तिवारी,राजन तिवारी,सुरेन्द्र सिंह,अनिल सिंह, अरून सिंह,गौरव सिंह,अशोक सिंह,अनुराग सिंह आदि लोगों द्वारा उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मरम्मत की मांग की गई है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram