गोंड आदिवासी जनजाति मोर्चा के लोगों द्वारा एक बैठक किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड रहे|
चंदौली। जनपद स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को गोंड आदिवासी जनजाति मोर्चा के लोगों द्वारा एक बैठक किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 26 मार्च को चंदौली जनपद में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है| जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का आगमन होगा।
जिसमें यह गोंड जनजाति समाज उनका आभार व्यक्त करेगा एवं उन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी धन्यवाद किया जाएगा। उनके निर्देशन में ही उत्तर प्रदेश के 4 जनपदों को जनजाति का दर्जा दिलाया गया है।
बैठक में डॉ कुंदन गोंड, रामजी गोंड ,लल्लन गोंड ,महेंद्र प्रताप गोडसे ,मनोज गोंड ,संतोष कुमार गोंड ,कल्लू गोंड ,कमलेश गोंड ,दिनेश गोंड, विजय बॉर्डर सहित अन्य लोग रहे। बैठक का संचालन शंभू नाथ गोंड द्वारा किया गया।