महमदपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक हीरालाल यादव को भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की चंदौली इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
👉लखनऊ में आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनीत
चहनियां/चंदौली। क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक हीरालाल यादव को भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की चंदौली इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीनबंधु पांडेय ने एक किया है।
मालूम हो कि हीरालाल यादव पिछले 15 सालों से भारतीय सेना में सैनिक व हवलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। आपको भारतीय सेना द्वारा सेना मेडल सहित कई अन्य सम्मानित मेडलों से नवाजा जा चुका है।
हीरालाल यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के साथ ही रामसुंदर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, विवेक सिंह को प्रबंधक, आनंद नंद पांडेय को जिला कोषाध्यक्ष, राजेश यादव को जिला संगठन मंत्री, अरविंद यादव को जिला समन्वयक/मंत्री और सुरेंद्र तिवारी को लेखा परीक्षक/मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। हीरालाल यादव जमालपुर के पूर्व ग्राम प्राधन साधवानन्द यादव के ज्येष्ठ सुपुत्र और सम्सजसेवी राजेश यादव के बड़े भाई हैं।
हीरालाल यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सर्वजीत यादव, अशोक यादव, पुत्तुर यादव, वर्तमान ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, बीडीसी राजेश यादव, नौशाद अहमद, दया पेंटर, अलीशेर अहमद, भाजपा नेता सैयद सरफ़राज़ अहमद सुहेल अहमद, संतोष विश्वकर्मा, भोला विश्वकर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।