Aaj Ka Panchang | 14 April 2023 | मेष संक्रांति पर वैशाखी उत्सव | देखें - शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang | 14 April 2023 | मेष संक्रांति पर वैशाखी उत्सव | देखें - शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang | 14 April 2023 |  मेष संक्रांति पर वैशाखी उत्सव | देखें - शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल की स्थिति व उपाय |

Aaj Ka Panchang | 14 April 2023 |  मेष संक्रांति पर वैशाखी उत्सव | देखें - शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल
Aaj Ka Panchang | 14 April 2023 |  

14 अप्रैल 2023, आज का पंचांग। आज वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। शुक्रवार दिन के साथ सिद्धि योग भी है।  आज सूर्य का मेष राशि में गोचर करेंगे और आज से सौर नववर्ष की शुरुआत भी हो रही है। सूर्य जब दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब सूर्य की मेष संक्रांति  के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं और ​पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।  आज के  स्नान और दान से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

 सूर्य देव से संबंधित वस्तुओं का दान करने से ग्रह दोष दूर हो जाता है। आज के दिन पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में वैशाखी का त्योहार मनाया जाता है। इसे फसलों का त्योहार कहा जाता है। वैशाखी सुख और समृद्धि का प्रतीक  माना गया है।  इस अवसर पर जगह -जगह मेले का आयोजन भी होता है। 

आइये , जानते हैं ज्योतिषचार्य पंडित धर्मेंद्र दीक्षित से आज का पंचांग विस्तार से... - शुभ मुहूर्त, शुभ योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, नक्षत्र, राहुकाल, दिशाशूल आदि का फल 

हिन्दू मास एवं वर्ष


शक सम्वत – 1945 शुभकृत

विक्रम सम्वत – 2080

आज की तिथि – वैशाख कृष्णपक्ष नवमी

आज का नक्षत्र – उत्तराषाढा

आज का करण – तैतिल

आज का पक्ष – कृष्ण

आज का योग – सिद्धि

आज का वार – शुक्रवार


सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय



सूर्योदय – 06:20:00 AM

सूर्यास्त – 06:59:00 PM

चन्द्रोदय – 26:53:59

चन्द्रास्त – 12:35:00

चन्द्र राशि– मकर

दिन काल – 12:48:43

मास अमांत – चैत्र

मास पूर्णिमांत – वैशाख


अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)



राहु काल– 11:05 से 12:40 तक

कालवेला/अर्द्धयाम– 15:21:07 से 16:12:22 तक

यमघण्ट– 17:03:37 से 17:54:52 तक

कुलिक– 08:31:08 से 09:22:23 तक

कंटक– 13:38:37 से 14:29:52 तक

यमगण्ड– 15:33:56 से 17:10:01 तक

गुलिक काल– 07:55 से 09:30 तक 

दुष्टमुहूर्त– 08:31:08 से 09:22:23 तक, 12:47:22 से 13:38:37 तक

आज का दिशाशूल – पश्चिम


शुभ समय – 11:56:08 से 12:47:22 तक

 ग्रह दोष के विशेष उपाय: शुक्रवार दिन को धन-वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं और  उस दिन व्रत रखते हैं।  शुक्रवार व्रत कथा और श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहता है। घी के दीपक से माता लक्ष्मी की आरती करें और उनके सा​थ भगवान विष्णु और गणेश जी की भी पूजा करनी  चाहिए। 


 शुक्रवार के व्रत में खट्टा भोजन या फल का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है। आज के दिन शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय करना चाहिए। इसके लिए आप सफेद वस्त्र पहनें और इत्र भी लगाएं।  पूजा पाठ के बाद सफेद वस्त्र, सुगंधित वस्तुएं, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करना लाभदायक है। इससे शुक्र ग्रह का दोष खत्म हो जाता है। शुक्र बीज मंत्र का जाप भी शुभ फलदायी माना गया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.