सकलडीहा कस्बा के लापता व्यापारी पुत्र को पुलिस ने एक सप्ताह बाद रहस्यमय तरीके से बबुरी क्षेत्र से बरामद किया है।

बरामद हुआ सकलडीहा लापता व्यापारी, बांधे थे हाथ-पैर पुलिस कर रही है पूछताछ

👉एक सप्ताह से रहस्यम तरीके से गायब व्यापारी पुत्र बबुरी थाना क्षेत्र से पाया गया
चंदौली। जिले के सकलडीहा कस्बा के लापता व्यापारी पुत्र को पुलिस ने एक सप्ताह बाद रहस्यम तरीके से बबुरी क्षेत्र से बरामद किय। वह बुधवार की रात चकिया मार्ग सड़क पर पड़ा हुआ था, उसके हाथ पैर बंधे थे और रो रहा था।
तभी उधर से गुजर रहे किसी वृद्ध की नजर पड़ी तो वह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर वालो को सूचित किया, साथ ही व्यापारी से पूछताछ कर रही है | सकलडीहा कस्बा निवासी प्रेम शंकर रस्तोगी का पुत्र सुमित रस्तोगी लगभग एक सप्ताह से से तगादा करने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया इससे परिजन परेशान हो गए थे, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लापता व्यापारी की तलाश कर रही थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली ।
इस पर व्यापार मंडल ने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। बुधवार देर रात 1:30 बजे वह बबुरी क्षेत्र में चकिया मार्ग पर सड़क पर पड़ा था और उसके हाथ पैर बंधे थे और वह रो रहा था। तभी किसी की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को फोन कर कर सूचना दी। पीआरबी ने उसे बरामद किया। इसको बबुरी थाने ले आई पुलिस व्यापारी का नंबर लेकर उसके घर वालों को सूचित किया। उससे पुलिस पूछताछ चल रही है।
सूत्रों की मानें तो व्यापारी अपनी बार-बार बयान बदल रहा है और वह अपने लापता होने के पीछे कुछ अलग ही कहानी बता रहा है। जो पुलिस वालों को कहानी पच नहीं रही है। हालांकि, पुलिस सहीं नतीजे पर पहुंचने में जुट गयी है।