आदिवासी जनजाति सम्मान समारोह में गोंड आदिवासी समाज के समस्याओं के निदान हेतु मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टूडू ने विस्तार से चर्चा किया।
केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू बोले , गोंड आदिवासी समाज के कल्याण के प्रति संकल्पित |
👉चन्दौली में आयोजित आदिवासी जनजाति सम्मान समारोह में जुटे कई दिग्गज मंत्री व विधायक
चंदौली। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित आदिवासी जनजाति सम्मान समारोह में कई दिग्गज मंत्री व विधायक जुटे। चन्दौली,कुशीनगर ,भदोही एवं संतकबीरनगर में रहने वाले गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति में घोषित किए जाने पर भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपती मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनपद चन्दौली में जनजातीय धन्यवाद सभा का आयोजन डॉ. शम्भू नाथ गोंड के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासियों के भगवान रानी दुर्गावती,बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। धन्यवाद सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशेश्वर टुडू, विशिष्ट अतिथि दर्शना सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय गोंड,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी एडवर्ड सोरेन, सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर विद्याभूषण गोंड की उपस्थिति रही।
आदिवासी जनजाति सम्मान समारोह में गोंड आदिवासी समाज के समस्याओं के निदान हेतु मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टूडू ने विस्तार से चर्चा किया। कहा , गोंड आदिवासी समाज के कल्याण प्रति भाजपा संकल्पित है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,मीना चौबे, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,सुर्य मुनि तिवारी डां.कुन्दन गोंड, सूर्य कुमार गोंड, रामजी गोंड, चेयरमैन रविन्द्र नाथ गोंड, सुषमा गिरी, गिरजा देवी,सपना कुमारी,शशीकला,कल्लू प्रसाद गोंड,विजय सिंह धुरिया,छबिले गोंड, महेन्द्र प्रताप गोडसे, संतोष गोंड, मनोज गोंड, गुलाब गोंड,अरुन गोंड,मनोज राज,भूमक राजेश गोंड आदि ने विशेष रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा सैकड़ों गोंड आदिवासी समाज के लोग एवं संगठनों के पदाधिकारी भाग लिये। संस्कृति कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आदिवासी नित्य, एवं गोंड नित्य प्रस्तुत किया। यहां काफी संख्या में बुद्धिजीवियों,नौजवान,महिलाएं ,छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दुलारे गोंड एवं अध्यक्षता पूर्व कमिश्नर केएन. गोंड ने किया।