सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आयी हैं तब से सिर्फ झूठे वादे ही कर रही है, इससे समाज का हर वर्ग परेशान हो चूका है।
![]() |
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव |
👉सपा का भाजपा पर हमला, भाजपा के झूठे वादों से हर व्यक्ति परेशान
👉उठाया सवाल - किसानों की आय 2022 तक दुगना करने के वायदे का क्या हुआ
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आयी हैं तब से सिर्फ झूठे वादे ही कर रही है इससे समाज का हर वर्ग परेशान हो चूका है।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि किसान और गरीब सभी महंगाई की मार से त्रस्त हैं। भाजपा की केन्द्र और यूपी की डबल इंजन सरकारें का काम सिर्फ जनता को झूठे आश्वासन देने का रहा है। यूपी की जनता अब यह समझ चुकी है और बीजेपी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
आगे कहा कि परेशान जनता अब बस चंद महीनों के बाद ही होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि अभी जैसे ही चुनाव समाप्त हुए खाद्य सामग्री लोगों की पहुंच से बाहर होने लगी है। आज अरहर की दाल में 30 रूपये की वृद्धि हो गई। बेसन, चीनी, रसोई गैस के भी दाम बढ़ते जा रहे हैं। किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है जबकि खाद, बीज, कीटनाशक आदि के दाम बढ़ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की बहुत ही दुर्दशा हो रही है। खेती-किसानी अब मुनाफे का धंधा नहीं रह गया है। खेती घाटे का सौदा हो गया है। भाजपा सरकार एमएसपी का बहाना क्यों कर रही है जबकि किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कभी नहीं मिल पा रहा है। गेहूं, धान के क्रय केन्द्रों पर किसान की फसल की खरीद में तमाम अड़चने लगा दी जाती है। उनकी समस्यों की अनदेखी की जाती है।
घटतौली, समय से भुगतान न होने की शिकायतें आम है। क्रय केन्द्रों की अव्यवस्था के चलते निराश किसान अपनी फसल को बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों का भी ख्याल नहीं कर रही है । उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी ने किसानों की आय 2022 तक दुगना करने का वायदा किया था , उस वायदे का क्या हुआ? इस सवाल का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा ने गन्ना किसानों के भुगतान के वादे को भी भुला दी है।