महुंजी गांव निवासिनी एक लड़की शुक्रवार को बकरी चराने गाँव के बगीचे में गई थी, जिसके साथ गाँव के ही अब्बास नामक व्यक्ति भी बकरी चरा रहा था।
![]() |
लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार गया जेल |
By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली |कंदवा थाना अंतर्गत स्थित रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के महुंजी गांव निवासिनी एक लड़की शुक्रवार को बकरी चराने गाँव के बगीचे में गई थी, जिसके साथ गाँव के ही अब्बास नामक व्यक्ति भी बकरी चरा रहा था। नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने लगा तब लड़की ने रोते हुए घटना से अपनी माँ को अवगत कराय।
माँ की लिखित नामजद तहरीर के मामले में नामजद आरोपी जब्बार अंसारी को पुलिस ने शनिवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।जिसे मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
रामपुर चौकी क्षेत्र के महुंजी गांव में शुक्रवार को बकरी चराने गई नाबालिग लड़की के साथ गांव के अधेड़ जब्बार अंसारी ने छेड़खानी किया था।पीड़िता की माता ने जब्बार अंसारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था।
शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जब्बार अंसारी घर से कहीं भागने की तैयारी में है।सूचना पर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।विधिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया |