13 जून 2023 को अभी-अभी सुबह 10:00 बजे तक की पूर्वांचल सहित देश दुनिया की एक साथ पढ़ें दस खबरें |
![]() |
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी |
1 - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज लखनऊ दौरा
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मंगलवार लखनऊ दौरा है।आज सुबह 10.15 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम में भाग लेंगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होंगी |
2-यूपी में PPP मॉडल पर 5 अत्याधुनिक बस अड्डे बनेंगे
लखनऊ। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए निर्देश कि यूपी में PPP मॉडल पर 5 बस अड्डे बनाया जाये। इसके लिए परिवहन मंत्री ने सहमित पत्र जारी कर दिया है। 5 अत्याधुनिक बस अड्डों के लिए सहमति बन गयी। इन बस अड्डों में कौशाम्बी, गाजियाबाद भी शामिल है। इन बस अड्डों में लखनऊ के विभूति खंड भी शामिल किए गया है। इसमें प्रयागराज का सिविल लाइंस, गाजियाबाद ओल्ड भी होगा।
3- यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य को राजस्थान चुनाव में मिल सकती है जिम्मेदारी
नयी दिल्ली। भाजपा ने इसी साल होने वाले चुनाव में यूपी के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में इन्हे अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस साल राजस्थान,एमपी, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में चुनाव होना है। प्रदेश के कई भाजपा पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी मिलेगी। केशव मौर्य को राजस्थान चुनाव में जिम्मेदारी मिल सकती है। इन्हे वहां प्रभारी या सह प्रभारी की भूमिका मिल सकती है। स्वतंत्र देव सिंह को एमपी की जिम्मेदारी और इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया को पहले ही जिम्मेदारी मिली है, वे मध्य प्रदेश के सह प्रभारी हैं।
4-केंद्र सरकार में यूपी से किसी दलित को बनाया जा सकता है मंत्री
नयी दिल्ली। साल 2024 को लेकर सियासी बिसात बिछाने में BJP जुट गयी। केंद्र सरकार में UP से दलित मंत्रियों की संख्या बढ़ायी जाएगी। सूत्रों की माने तो यह बदलाव इसी माह हो सकता है। अबकी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का फोकस दलित वोट बैंक पर होंगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में इसी माह बदलाव होने की संभावना अधिक है। खबर है शामिल होने के प्रयासों में कई सांसद जुटे गए हैं। उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान की हिस्सेदारी बढ़ेंगी। पीएम का 2024 के लिए सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने पर ज़ोर है। सांसद अरुण कुमार सागर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सांसद हरीश द्विवेदी भी इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। सांसद महेश शर्मा को भी किया जा सकता है शामिल और पार्टी का फोकस जाट वोटों पर भी है।
5- एक बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में आग लगी
जालौन। यूपी के जालौन में एक बुजुर्ग महिला के झोपड़ी मेंआग लग गयी। तेज हवा के चलते धू-धूकर झोपड़ी जल गयी ,स्थानीय लोगों ने भीषण आग पर किसी तरह से आग पर काबू पाए। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राखहो गया। यह घटना जालौन के आटा थाना के गढ़ा की है।
6- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा लगातार बना रही नई रणनीति
लखनऊ। खबर है कि यूपी में अगले माह जुलाई से भाजपा का 66 जीती हुई सीटों पर फोकस होगा। लोकसभा प्रभारी और संयोजकतय हो जाएंगे। इन जगहों पर सरकार के मंत्री भी डेरा डालेंगे और तैयारियां जोरों पर है। अभी तक बीजेपी हारी हुई 14 सीटों पर ही काम कर रही है। अब हर लोकसभा में संयोजक मंडल बनाया जायेगा। साथ ही हर लोकसभा में कम वोट पाए बूथों पर ज्यादा फोकस होगा।
7-मथुरा में 7 लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
मथुरा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में हुयी कार्रवाई में लूट की घटना को अंजाम देने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार किये गए। ये यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट करते थे। कार्रवाई के दौरान थाना मांट और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। उनके पास से लुटे गए 4 तमंचे, 4 चाकू,दो सोने की अंगूठी,1 लैपटॉप बरामद हुए हैं।
8-लखनऊ में संजीव जीवा हत्याकांड का मामला
लखनऊ | पुलिस ने विजय यादव को लेकर कस्टडी रिमांड में लेने के लिए अर्जी दाखिल की। मामले के विवेचक ने CJM कोर्ट में रिमांड अर्जी दाखिल की। पुलिस की रिमांड अर्जी पर 14 जून को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विजय यादव को भी तलब किया।
9-सेनाली सेन के खिलाफ अपनी मां की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरने के आरोप में मामला दर्ज़
कर्नाटक। मायको लेआउट पुलिस, कर्नाटक ने बताया कि 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरने के आरोप में मामला दर्ज़ किया गया है। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट में हुई। शव को कल थाने लाया गया और बेटी सेनाली सेन (39) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ हुआ है।
10-श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज के किले पर अवैध कब्जा करके बनी है मस्जिद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी निषाद पार्टी (Nishad Party) के प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद (Sanjay Kumar Nishad) ने कल एक बड़ा बयानदेते हुए कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज के किले पर अवैध कब्जा है, वहां बनाई गयी मस्जिद अगली नवमी यानी मार्च तक ढहा दिया जाएगा।