नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज : AAP ki Maharally Ramlila Maidan men थोड़ी देर बाद..

नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज : AAP ki Maharally Ramlila Maidan men थोड़ी देर बाद..

AAP ki Maharally Ramlila Maidan men इस महारैली का खास बात यह है कि आप ने दूसरे दलों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया है।

नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज :  AAP ki Maharally Ramlila Maidan men थोड़ी देर बाद..
  AAP ki Maharally Ramlila Maidan men थोड़ी देर बाद..  

नई दिल्ली / पूर्वांचल न्यूज प्रिंट  | AAP ki Maharally Ramlila Maidan men : दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए अध्यादेश से आक्रोशित में आम आदमी पार्टी की आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली होने वाली है । कहा जाता  है इस महारैली के जरिये AAP का शक्ति प्रदर्शन भी होगा।

दिल्ली में आठ वर्ष से सत्ता में बैठीआप की यह पहली महारैली बताई जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। महारैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।  रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है और मंच भी सजकर तैयार हो गया है।


 सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिल्ली पुलिस ने किया  


आम आदमी पार्टी की रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार 12 लेयर की सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।


स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक इस  रैली में करीब 15 से 20 हजार लोग आ सकते हैं। सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की भी तैनाती भी हुयी है। सीएम की रैली में आम तौर पर इतनी ही भीड़देखि जाती है। वैसे भीड़ को लेकर आप ने महारैली में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई है।

महारैली के मंच पर सीएम अरविंद केजरीवालके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्रियों गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे। AAP के अनुसार पार्टी ने लोगों को अध्यादेश व उनके जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में अवगत कराने के लिए यह व्यापक अभियान चलाया गया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News. .