दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की मौत मामले में चल रही जांच के बीच योगी सरकार ने कई आईएफएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।
लखनऊ। दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की मौत मामले में चल रही जांच के बीच योगी सरकार ने कई आईएफएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। मिली जानकारी के अनुसार जहां आरुषि मिश्रा को प्रभागीय वन अधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा बनाया गया है।
वहीं आईएफएस श्रद्धा यादव को उप वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर सौंपा गया | आईएफएस दिव्या को डीएफओ कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में अब आईएफएस प्रणव जैन डीएफओ अंबेडकरनगर का प्रभार संभालेंगे।
इसके अलावा राकेश चन्द्रा को वन संरक्षक अलीगढ़ बनाया गया है। एके कश्यप क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर वन निगम भेजे गए हैं। जबकि आईएफएस मनोज सोनकर वन संरक्षक देवीपाटन मंडल बनाये गए हैं।आईएफएस बौमिक चंद्र ब्रह्म को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर होंगे।
सुधीर कुमार शर्मा एमडी वन निगम का तबादला कर उन्हें पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ बना दिया गया है।उनकी जगह पर आईएफएस विष्णु सिंह वन निगम के नए एमडी होंगे। अंजनी कुमार आचार्य को एमडी वन निगम में सम्बद्ध कर दिया गया है। जबकि आईएफएस एम वेमुरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट नॉन प्लान लखनऊ का काम देखेंगे।