यूपी की राजधानी में एससी-एसटी कोर्ट में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर संजीव महेश्वरी उर्फ़ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हाइलाइट्स:-
👉 हत्यारे वकील की ड्रेस में कोर्ट परिसर में घुसे , एक हमलावर धराया
👉 आक्रोशित वकीलों ने पुलिस के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, जबरदस्त पथराव भी हुआ
👉 ताबड़तोड़ फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी लग गयी गोली , दो सीओ हुए घायल
लखनऊ। यूपी की राजधानी में बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। एससी-एसटी कोर्ट में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर संजीव महेश्वरी उर्फ़ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर है कि हत्यारे वकील की ड्रेस में कोर्ट परिसर में घुसे और पेशी पर पहुंचे संजीव महेश्वरी पर कई राउंड फायरिंग की।
भारी सुरक्षा के बाद भी हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। वकील की ड्रेस में आये एक हमलावर पकड़ लिया गया है। संजीव महेश्वरी उर्फ़ जीवा भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया गया है।
बताते हैं कि हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा पश्चिमी यूपी का एक बड़ा माफिया था। संजीव मुन्ना बजरंगी सहित कई माफिया का उसके साथी रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लग गयी है। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है ,घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी कोर्ट परिसर में पहुँच गए। फायरिंग करने वाले एक हमलावर को वकीलों ने बुरी तरह पीट दिया।
इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यहां जबरदस्त पथराव भी हुआ। वकीलों के पथराव से दो सीओ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यूपी के आला-अफसर इस घटना पर नजर गड़ाए हुए हैं। एससी-एसटी कोर्ट में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर संजीव महेश्वरी उर्फ़ जीवा की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद लोग योगी सरकर के कानून व्यवस्था पर अंगुली उठा रहे हैं।