ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 233 पहुंच गयी है।
![]() |
ओडिशा में ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 233 पहुंची, 18 ट्रेनें रद्द |
बालासोर। ओडिशा राज्य के बालासोर जिले के बहनगा बाजार स्टेशन पर आज 12841अप चेन्नई शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस तथा 12864 बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस व मालगाड़ी यानि एक के बाद एक तीन ट्रेनें आपस में टकराते हुए पटरी से उतर गई। इस हादसे में दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंच गयी है।साथ ही अभी भी कई जख्मी हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है।
NDRF-ODRF व अन्य सरकारी टीमें , तलाशी और बचाव राहत अभियान के लिए मौके पर हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। सात ट्रेनों को टाटानगर स्टेशन के रास्ते डायवर्ट हैं।
इधर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुःख और संवेदना जताया है। पीएम ने ट्वीट किया, ''ओडिशा में ट्रेन हादसे के बारे में जानकर व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूओडिशा रेल दुर्घटना से दुःखी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है। श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा कि बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इसे बहुत आहत है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के परिजनों के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त करती हैं और बचाओ अभियान की सफलता की प्रार्थना करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रेल मंत्री ने ट्रेन हादसे में मुआवजा का किया एलानरेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वालों को ₹10लाख और घायलों को ₹2 लाख से लेकर ₹50000 की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। मडगांव मुंबई वंदे मातरम एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए गोवा पहुंचने के बाद तत्काल वापस लौटे रेल मंत्री श्री वैष्णव ने अपने ट्वीट में कहा "उड़ीसा में दुर्गा दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे के पीड़ितों को अनुग्रह राशि मृत्यु के मामले में 1000000 गंभीर रूप से घायल के लिए दो लाख और मामूली चोट लगने के लिए ₹ 50000 मुआवजा का एलान हुआ।
देश के उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, अमित शाह सहित अन्य लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी तत्काल दुर्घटना के लिए रवाना हो गए हैं जबकि रेल मंत्री बंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए गोवा पहुंचने पर दुर्घटना की खबर मिलते वापस लौट आए ,यहां से उड़ीसा के लिए रवाना हुए।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News.