UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें बढ़ीं !

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें बढ़ीं !

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ हो सकता है!

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें बढ़ीं !

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / लखनऊ। आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में कई नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखाई दे सकते हैं। इस समय राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गयी हैं कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ हो सकता है । पूर्वांचल की 15 विधानसभा सीटों पर बीते 2022 विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए ओपी राजभर ने मीडिया से कहा हैं कि हमारा वोट प्रतिशत कई दलों से ज्यादा रहा है और इसी आधार पर हम आगामी चुनाव में अपनी भूमिका को तय करेंगे। 

वैसे, ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ जाने की अटकलों को ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत विपक्ष की पैरवी करते रहे हैं ।उन्होंने कहा कि मायावती, सोनिया गांधी और प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ वो एक मंच पर आने को तैयार भी हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वे जल्द भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। 

अभी पिछले दिनों ही एक गोपनीय सर्वे की खबर बीजेपी धड़े से आयी थी, जिसमें 2024 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी के लिए जयंत चौधरी से अधिक फायदेमंद ओपी राजभर हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह सामने आई है कि सुभासपा से गठबंधन करने पर बीजेपी को 5 से 6 सीटों पर फायदा मिलना तय है, हालांकि यह जानकारी भाजपा के आंतरिक सर्वे में बताई जा रही है। 

खबरों के मुताबिक सुभासपा से गठबंधन करने पर भाजपा को जिन सीटों पर फायदा मिलने की संभावना है, उनमें गाजीपुर, जौनपुर, लालगंज, श्रावस्ती और आजमगढ़ सीट है। जहां इन सीटों पर राजभर बिरादरी की संख्या सबसे अधिक है। अभी तक इन सीटों पर राजभर मतदाता ही निर्णायक भूमिका निभाते आ रहे हैं। सुभासपा प्रमुख ने 2022 के चुनाव में सपा से गठबंधन किया था, फ़िलहाल उनका अभी किसी भी दल के साथ गठबंधन में नहीं है। 

लोक सभा चुनाव  2024 में बीजेपी-सुभासपा का गठबंधन का क्या होगा , यह अभी तय नहीं है लेकिन अगर बीजेपी ने जयंत चौधरी की जगह ओपी राजभर से गठबंधन करती है तो काफी अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें बढ़ीं !

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram. 👉Google News.