बड़ी खबर : बिहार प्रांत जा रही 02 करोड़ 18 लाख की 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ,अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर : बिहार प्रांत जा रही 02 करोड़ 18 लाख की 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ,अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर पुलिस को धोखा देने हेतु गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हरियाणा एवं अन्य प्रान्तों से बिहार में बिक्री हेतु अवैध शराब की तस्करी होता है| 

बड़ी खबर : बिहार प्रांत जा रही 02 करोड़ 18 लाख की 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ,अन्तर्राज्यीय तस्कर  गिरफ्तार
बिहार प्रांत जा रही 02 करोड़ 18 लाख की 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद ,अन्तर्राज्यीय तस्कर  गिरफ्तार  

HighLights:-

👉एसपी अंकुर अग्रवाल ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को  50000/- रुपये ईनाम देने की किया घोषणा 

👉ट्रक ट्रेलर में छुपाकर/फर्जी बिल्टी के आधार पर तस्करी का खेल का खुलासा ,तस्कर निकला राजस्थान का 

👉चन्दौली पुलिस के सर्विलांस/स्वाट टीम व थाना बबुरी की संयुक्त कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप 

By -Diwakar Rai /बबुरी, चंदौली | पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर  विनय कुमार सिंह व  क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में शराब तस्करों/अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल रविवार को सर्विलांस/स्वाट टीम व थाना बबुरी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्राप्त अभिसूचना के आधार पर पाण्डेयपुर यात्री सेड मोड़ थाना क्षेत्र बबुरी के पास ट्रक टेलर वाहन संख्या RJ24GA1817 को रोककर चेक किया गया


 ट्रक में 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ तथा चालक को गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना बबुरी जनपद चन्दौली में मु0अ0सं0- 72/2023 धारा 60,63 आबकारी अधिनियम व धारा 419,420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत 02 करोड़ 18 लाख रूपए।

तस्करी करने का तरीका/पूछताछ विवरणः-

 गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर पुलिस को धोखा देने हेतु गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हरियाणा एवं अन्य प्रान्तों से बिहार में बिक्री हेतु अवैध शराब की तस्करी होता है। जिससे अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है जो हमारे आय का प्रमुख श्रोत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता–

मोहन राम पुत्र मुकना राम निवासी ढढनियाँ थाना बालेशर जिला जोधपुर, राजस्थान।

बरामदगीः-

1210 पेटी (10890 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (IMPERIAL BLUE) 

एक अदद ट्रक टेलर वाहन संख्या RJ24GA1817

 एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल


गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
सर्विलांस टीम-

निरी0 श्याम जी यादव (प्रभारी सर्विलास सेल)
हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
हे0का0 देवेन्द्र सरोज
का0 नीरज मिश्रा
का0 अजीत सिंह
का0 मनीष कुमार
का0 गणेश तिवारी
का0 मनोज यादव

स्वाट टीम-

उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह (प्रभारी स्वाट टीम)
हे0का0 राजेश यादव
हे0का0चा0 आनन्द सिंह
हे0का0 राणा प्रताप
हे0का0 विजेन्द्र कुमार
हे0का0 प्रितम कुमार
हे0का0 अमित सिंह
का0 सन्दीप कुमार

थाना बबुरी टीम-

उ0नि0 अमित कुमार (थानाध्यक्ष बबुरी)
उ0नि0 अवधेष नरायण
उ0नि0 मधुसूदन राय
हे0का0 चन्द्रशेखर यादव
का0 अनुज वर्मा
का0 राहुल खरवार
का0 कृष्ण कुमार यादव
का0 सत्येन्द्र यादव 
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.