उत्तर प्रदेश में 14 IPS अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। योगी सरकार ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई जिलों में आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है।
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में 14 IPS अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। योगी सरकार ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई जिलों में आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है।
अधिकारियों के तबादले के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप है। चन्दौली ,लखनऊ, बरेली, मिर्जापुर और कन्नौज सहित कई जिलों के आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।चन्दौली के एसपीको बाँदा भेजा गया है |
मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त लखनऊ विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक चंदौली, अभिनन्दन पुलिस अधीक्षक बांदा को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर, मौहम्मद मुस्ताक पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा को पुलिस अधीक्षक ललितपुर, अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को पुलिस अधीक्षक कन्नौज बनाया गया है।
चंदौली के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक बांदा, सम्भल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र को पुलिस अधीक्षक सीतापुर, अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा, पुलिस अधीक्षक ललितपुर अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर और कुलदीप सिंह गुनावत को पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ पुलिस अधीक्षक सम्भल बनाया गया है।
🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें