चंद्रयान -3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ पूरा, इसरो ने ट्वीट कर यह दी जानकारी

चंद्रयान -3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ पूरा, इसरो ने ट्वीट कर यह दी जानकारी

इसरो ने अद्वितीय निपुणता और कुशलता से चंद्रयान -3 काे चंद्रमा की कक्षा की तरफ ले जाने का ‘पहला कदम’ ( फर्स्ट ऑर्बिट रेजिंग मनूवर) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। 

चंद्रयान -3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ पूरा, इसरो  ने ट्वीट कर यह दी जानकारी
चंद्रयान -3 का पहला ऑर्बिट-रेजिंग का ‘सफर’ पूरा, इसरो  ने ट्वीट कर यह दी जानकारी


चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अद्वितीय निपुणता और कुशलता से चंद्रयान -3 काे चंद्रमा की कक्षा की तरफ ले जाने का ‘पहला कदम’ ( फर्स्ट ऑर्बिट रेजिंग मनूवर) आज रविवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर चंद्रयान-3 को लेकर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि,“चंद्रयान सामान्य स्थिति में है। फ़र्स्ट ऑर्बिट-रेज़िंग का काम पूरा हो गया है।

अंतरिक्ष यान अब 41762 किमी x 173 किमी कक्षा में है।” इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रयान -3 को चंद्रमा की ‘पहली कक्षा’ में बढ़ाने की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक पूरी की। इस प्रकार की प्रक्रिया चार बार और की जाएगी, जिसके बाद यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जायेगा ।

इसरो ने कहा,“अंतरिक्ष एजेंसी 31 जुलाई तक पृथ्वी से जुड़े चार और ‘अर्थ बाउंड मनूवर’ करेगी जिसके बाद एक अगस्त को ट्रांस लूनर इंसर्शन होगा।” मिशन चंद्रयान-3 का श्रीहरिकोटा के अंतरिक्षयान से शुक्रवार को प्रक्षेपण किया था। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.