पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

HighLights:

👉सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की

👉सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव बोले - उद्यमियों के इशारे पर देश के  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कर रहे कार्य ,इस सरकार में खुलेआम हो रही गुंडागर्दी
 
👉सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा आज की सरकार दलितों, वंचितों और नौजवानों को बर्बाद करने पर तुली 


👉लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत से सपा को जिताने एवं संकल्पित होकर एकजुट होने का आवाहन

सकलडीहा,चंदौली । सकलडीहा कस्बा के सोनी मैरिज लॉन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। 

वक्ता की कड़ी में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि आज की सरकार दलितों, वंचितों और नौजवानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। इस सरकार में जहां किसान, व्यापारी, गरीब जनता एवं उद्यमी शोषित हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लुटेरों का बोलबाला चरम सीमा पर है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। गरीब जनता की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। उद्यमियों के इशारे पर देश का प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्य कर रहे है। जातिगत समीकरण पर विधायक ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देते हुए आम जनमानस को छलने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत से सपा को जिताने एवं संकल्पित होकर एकजुट होने का आवाहन किया। 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, यूथ ब्रिगेड नेता गनर यादव, रविंद्र सिंह, राम उजागीर गोंड़, प्रधान विजय चौहान, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, संजय सिंह, अजीत यादव, एवं सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.