केंद्रीय मंत्री व सांसद डा महेंद्र नाथ पाण्डेय के मिडिया प्रभारी हरबंश उपाध्याय सड़क दुर्घटना में घायल

केंद्रीय मंत्री व सांसद डा महेंद्र नाथ पाण्डेय के मिडिया प्रभारी हरबंश उपाध्याय सड़क दुर्घटना में घायल

सांसद चंदौली व केंद्र में भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के मीडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष हरबंस उपाध्याय ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में बाइक सहित गड्ढे में पलट गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए |

केंद्रीय मंत्री सांसद डा महेंद्र नाथ पाण्डेय के मिडिया प्रभारी हरबंश उपाध्याय सड़क दुर्घटना में घायल
फोटो -घायल हरबंश उपाध्याय का सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 

By-Diwakar Rai /सकलडीहा, चंदौली | सांसद चंदौली केंद्र में भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे के मीडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष हरबंस उपाध्याय अपनी बाइक से चंदौली की ओर जा रहे थे | वे जैसे ही प्रतिमा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे कि ऑटो चालक को बचाने के चक्कर में बाइक सहित गड्ढे में पलट गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए | 

आस पास के लोगों ने उपाध्याय को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया हैं |जहाँ डॉक्टर संजय यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सकलडीहा द्वारा इलाज दवा और जांच की जा रही है | सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी वाईके राय भी मौके पर पहुंचकर हर संभव सहयोग में जुटे |

केंद्रीय मंत्री सांसद डा महेंद्र नाथ पाण्डेय के मिडिया प्रभारी हरबंश उपाध्याय सड़क दुर्घटना में घायल
हाल -चाल लेते राजन सिंह 

श्री राय ने बताया कि उपाध्याय जी को कंधे, हथेली, घुटने पर चोट लगकर छिल गया है इलाज चल रहा है स्वास्थ्य सामान्य है ठीक हैं |हरबंश उपाध्याय के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर राजन सिँह ने सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.