मिशन शक्ति के तहत शक्ति दीदी की ओर से महिलाओं - बालिकाओं के लिये चलाया विशेष जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति के तहत शक्ति दीदी की ओर से महिलाओं - बालिकाओं के लिये चलाया विशेष जागरूकता अभियान

मिशन शक्तिअभियान के तहत महिला बीट अधिकारी (शक्ति दीदी) धीना पुलिस द्वारा महिलाओं-बालिकाओं को जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है |

फोटो -धीना थाना क्षेत्र के रैथा ग्राम में ग्राम प्रधान के द्वार पर मिशन शक्ति, शक्ति दीदी के तहत जागरूक करती पुलिस

By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली / Purvanchal News Print |मिशन शक्तिअभियान के तहत महिला बीट अधिकारी (शक्ति दीदी) धीना पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है |

15 दिवसीय विशेष अभियान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिशन शक्ति महिला बीट अधिकारी शक्ति दीदी द्वारा विशेष जागरूकता में शामिल हैं | 


धीना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जैसे गाँव, स्कूल, कालेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड आदि स्थानों पर 15दिवसीय विशेषजागरूकता अभियान का आयोजन कर महिलाओं, बालिकाओं से वार्ताकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन, नारी सम्मान, साइबर अपराध एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है |

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला बीट अधिकारी आरती यादव शक्ति दीदी द्वारा धीना थाना क्षेत्र के रैथा ग्राम में ग्राम प्रधान मु इजहार के द्वार पररविवार को महिलाओं, बालिकाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं सम्बन्धित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिये जागरूक किया गया |


महिलाओं, बालिकाओं को हेल्प लाइन नंबर जैसे :-

(1)1076 माननीय मुख्य मंत्री 
(2)1090 वीमन पावर हेल्प लाइन 
(3)1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 
(4)102 स्वास्थ्य सेवा
 (5)108 एम्बुलेंस सेवा
 (6)1098 चाइल्ड हेल्प लाइन 
तथा 1078,181,112 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया | 

सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक-ट्वीटर-इंट्राग्राम आदि पर का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराधआदि की जानकारी देते हुवे उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया |



इस अवसर पर उप निरीक्षक राम नयन यादव, उप निरीक्षक राजेश कुमार राय, महिला बीट अधिकारी आरती यादव, प्रधान प्रतिनिधि मु. दिलशेर, गाँव की काफ़ी महिलाएं उपस्थित रहीं |

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें