चन्दौली का एक ऐसा प्राथमिक विद्यालय, जहां बच्च्चों की पढ़ाई का तरीका उदाहरण बनता दिख रहा

चन्दौली का एक ऐसा प्राथमिक विद्यालय, जहां बच्च्चों की पढ़ाई का तरीका उदाहरण बनता दिख रहा

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद के प्राथमिक विद्यालय सरने में पूर्ण मनोयोग के साथ विभागीय निर्देशानुसार बच्चों का पठन पाठन किया जा रहा है| 



नियमताबाद,चन्दौली |  उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नियामताबाद चंदौली के प्राथमिक विद्यालय सरने में पूर्ण मनोयोग के साथ विभागीय निर्देशानुसार बच्चों का पठन पाठन किया जा रहा है | विभिन्न सामग्रियों के माध्यम से बच्चों को रुचिकर रूप से पढ़ाया जा रहा है|  विभिन्न प्रकार के पठन-पाठन के सामान के साथ बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य किया जा रहा है| 


बच्चों के मानसिक विकास के साथ सारी विकास हेतु विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन प्रतिदिन किया जाता है | जिससे बच्चे अत्यंत उत्साहित होकर खेल सामग्री के साथ आखरी के एक पीरियड में खेलते हैं|  खो-खो, दौड़ ,कबड्डी का भी खेल बच्चों को प्रशिक्षकों द्वारा खेलने का प्रशिक्षण दिया जाता है | 


विद्यालय में एक उन्नत लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है | जिसकी लगभग 300 से अधिक कहानियों की किताबें बच्चों के लिए उपलब्ध है | विद्यालय में हेड मास्टर नीतू सिंह के अलावा नीलम तिवारी, सुमन, रश्मि, रीमा कुमारी पूरे मनोयोग के साथ सभी बच्चों को निपुण बनाने हेतु कार्य कर रहे हैं | 


विद्यालय में प्रत्येक एमएससी  के सदस्यों एवं सभी अभिभावकों की मीटिंग आयोजित कराई जाती है|  जिसमें जागरूकता एवं सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी सभी ग्राम वासियों को उपलब्ध कराई जाती है | विद्यालय में बच्चों को अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाता है| 



 जैसे -रंगोली, कला प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, मेहंदी, मिट्टी के खिलौने बनाने के साथ नित्य, संगीत, नाटक इत्यादि| जिसमें विद्यालय के बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लेते हैं और विद्यालय में सभी बच्चों कोनिपुण  बनाने हेतु विद्यालय प्रयासरत है | विशेषकर कमजोर बच्चों को बनाने हेतु विद्यालय अथक परिश्रमरत है|  विद्यालय की शिक्षिका नीलम तिवारी द्वारा सभी अभिभावकों को फोन व  मीटिंग के माध्यम से उनकी होने वाली समस्याओं की जानकारी दी जाती है | 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.