बाढ़ की स्थिती को लेकर सकलडीहा तहसील प्रशासन अलर्ट, अधिकारियेां को सौंपी गई जिम्मेदारी

बाढ़ की स्थिती को लेकर सकलडीहा तहसील प्रशासन अलर्ट, अधिकारियेां को सौंपी गई जिम्मेदारी

गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। बाढ़ चौकी से लेकर शरणालय और नावों की व्यवस्था की सूची तैयार कर लिया गया है। 
 
बाढ़ की स्थिती को लेकर सकलडीहा तहसील प्रशासन अलर्ट, अधिकारियेां को सौंपी गई जिम्मेदारी

 सकलडीहा | गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। बाढ़ चौकी से लेकर शरणालय और नावों की व्यवस्था की सूची तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही प्रधान से लेकर कोटेदार और अधिकारी सहित राजस्व कर्मियों को विभिन्न क्षेत्र की जिम्मेदारी सौपा गया है। एसडीएम मनोज पाठक ने चेताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूचना समय से नही देने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 सकलडीहा, धानापुर और चहनिया तीन ब्लॉक है। सबसे ज्यादा चहनिया और धानापुर का क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है। बाढ़ को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय भुपौली, नादी,टांडाकला, नरौली, अमादपुर, डबरिया, और बीरासराय में बाढ़ चौकी बनाया गया है। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेकनामपुर, प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर को मॉडल बाढ़ राहत चौकी बनाया गया है। 

जहां बीईओ,बीडीओ,नायब तहसीलदार,एडीओ पंचायत व पशुचिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी सौपा गया है। इनके अलावा 13 अन्य अधिकारियों को बाढ़ शरणालय में आने वाले लोगों को रहने व भोजन की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही बाए़ से प्रभावित 72 गांव के प्रधान और कोटेदारों को जिम्मेदारी सौपा गया है कम्यूनिकेशन प्लान तैयारगंगा नदी से प्रभावित गांवों का कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया गया है। जिसमें 38 गांवों में लेखपाल से लेकर प्रधान व समाजसेवी की सूची तैयार किया गया है। 

इनके माध्यम से बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी की जायेगी गंगा का जलस्तर बढ़ा तो 72 गांव होंगे प्रभावितगंगा में तेजी से बढ़ते जलस्तर को लेकर एसडीएम और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से प्लान तैयार किया है। बाढ़ से दोनों ब्लॉक में कुल 72 गांव के प्रभावित होने की संभावना तहसील प्रशासन ने जताया है। जिसमें निम्न् स्तर पर बाढ़ से प्रभावित 43 और मध्यम स्तर पर 16 और उच्चतम स्तर पर बाढ़ से प्रभावित 13 गांव होंगे। जिसको लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट है।

बाढ़ को लेकर कुल 44 नावों की सूची तैयारीबाढ़ को देखते हुए नाव मालिकों की सूची तैयार किया गया है। जिसमें 8 बड़ी नाव, 19 मझोली नाव और 17 छोटी नाव सोनवरसा,टांडाकला डेरवाकला, भूपौली, कैली, बलुआ से लिया जायेगा। मारूफपुर, सर्फद्दीनपुर और प्रसहटा में सूचना केन्द्र बनाया गया है। वही पूराविजयी, चकरा,मुकुंदपुर,सैफपुर, प्रहलापुर,गुरैनी व वीरासराय विद्यालय जो बाढ़ के समय बंद होने पर पीएससी व सेना के जवान तैनात रहेंगे पूरा गणेश के 6 गोताखोर का किया गया चयनबाढ़ के समय डूबते हुए लोगों को बचाने के लिये पूरा गणेश के 6 गोताखोर का चयन किया गया है। 

महुआरी और बढ़वल के नायब तहसीलदार के साथ आधा दर्जन लेखपालों को बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम पर तैनात किये गये है।गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और बचाव को लेकर पूरी तैयारी कर लिया गया है। बाढ़ के दौरान क्षेत्रीय लोगों को हरसंभव मदद पहुचाया जायेगा। मनोज कुमार पाठक उपजिलाधिकारी सकलडीहा ।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.