लोकसभा प्रभारी व सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में देश की लोकतंत्र और संविधान खतरे में है |

फोटो: समाजवादी पार्टी के लोक सभा प्रभारी व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए

फोटो: समाजवादी पार्टी के लोक सभा प्रभारी व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए
👉देश को भाजपा मुक्त बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को अपना बूथ जिताने का किया गया आवाहन
सकलडीहा, चन्दौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर शुरू किये गए लोक जागरण कार्यक्रम के क्रम में आज लोकसभा प्रभारी व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे भारी मतों से जीत दिलाने का आवाहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
लोकसभा प्रभारी व सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में देश की लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा की सरकार होने के बाद भी किसान, गरीब, नौजवान, व्यापारी, छात्र और महिलायें परेशान है। सुशासन की बात करने वाले सरकार में थाना, न्यायालय में हत्या हो जा रहा है। चावल गेहूं और दो हजार बांटकर नौ साल से देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।
सड़क, बिजली, पानी,खाद के लिये लोग परेशान है। न तो नौजवानों को नौकरी मिल रहा है। न तो सरकार खाते में पन्द्रह लाख रूपये भेजा। विपक्षी दलों की एकजुटता से सरकार बौखला गयी है।
वही सपा चंदौली लोकसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सहित रविन्द्र प्रताप सिंह, मुसाफिर चौहान, सुबेदार राजभर, रामउजागिर गोंड आदि वक्ताओें ने देश को भाजपा मुक्त बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को अपना बूथ जिताने का आवाहन किया।
इस मौके पर अनिल सिंह यादव, विजेन्द्र यादव धनंजय यादव, चन्द्रमा राजभर, संदीप प्रजापति, सुशील यादव,बृजमोहन मौर्य, लक्ष्मण पासवान अजीत यादव, सिंटू, गोबिंद सोनकर, शशीकांत भारती, सुमीत, अरविंद डिसील, महेन्द्र राजभर, सुदामा यादव, सुब्बन राय, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.