राहुल गांधी धान की रोपनी कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे खेत में, उनकी समस्याओं को सुनी और कमाई के बारे में ली जानकारी

राहुल गांधी धान की रोपनी कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे खेत में, उनकी समस्याओं को सुनी और कमाई के बारे में ली जानकारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में धान की रोपाई कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए |
राहुल गांधी धान की रोपनी कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे खेत में, उनकी समस्याओं को सुनी और कमाई के बारे में ली जानकारी

हरियाणा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में धान की रोपाई कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए | उन्होंने किसानों से बातचीत की और खेतों में धान की रोपाई करने में उनके साथ शामिल भी हुए। 

इस मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी कहते हैं कि राहुल गांधी शिमला जा रहे थे, तभी उन्होंने अचानक सोनीपत में किसानों से मिलने का फैसला किया। वे अपना वाहन रुकवाए और खेतों में गए, ट्रैक्टर चलाया और अपने हाथों से धान की फसल रोपी।

राहुल गांधी धान की रोपनी कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे खेत में, उनकी समस्याओं को सुनी और कमाई के बारे में ली जानकारी

प्रतापगढ़ी ने बताया कि, " अपनी भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद भी लगातार राहुल गांधी जनता से जुड़े हुए हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक, उन्होंने धान की रोपाईकर रहे किसानों से उनकी समस्याओं की सुनी और उनकी कमाई के बारे में भी जानकारी ली।

इसके पहले भी कई अवसरों पर कांग्रेस नेता ने जनता के बीच अचानक पहुंचकर लोगों को चौंका दिया था। अभी हाल ही में , वह मुखर्जी नगर इलाके में गए और यूपीएससी उम्मीदवारों से भी बातचीत की थी, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में बंगाली मार्केट और जामा मस्जिद क्षेत्र का दौरा किया था। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी मेंस हॉस्टल और फिर हरियाणा के मुरथल भी गए थे और वहां से उन्होंने अंबाला तक ट्रक में यात्रा भी की थी। 

राहुल गांधी धान की रोपनी कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे खेत में, उनकी समस्याओं को सुनी और कमाई के बारे में ली जानकारी

हाल ही में उन्होंने दिल्ली के करोल बाग इलाके में नाइकी मार्केट का भी दौरा किया और वहां बाइक मैकेनिकों से बातचीत की थी।अपनी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान,राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी तक ट्रक की सवारी की थी और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डिलीवरी पार्टनर्स से बातचीत की थी और उसके साथ स्कूटर की सवारी किया था।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.