चंदौली : महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान

चंदौली : महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान

"मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत प्रत्येक माह 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा | 

🔹 कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से

🔹 चंदौली पुलिस के समस्त थानों की महिला महिला बीट अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर तथा विद्यालयों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

🔹 महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त

By -Diwakar Rai /Purvanchal News Print

   चन्दौली | “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश के क्रम में प्रत्येक माह 10 दिवस हेतु (दिनांक 21 से 30 तक) पुनः विशेष महिला जागरूकता एवं  सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।

 जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। 


अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु "शक्ति दीदी" नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है।

 महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक "शक्ति दीदी" के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं "शक्ति दीदी" से निसंकोच बात कर सकती हैं।


 
उसी क्रम में आज जनपद के विभिन्न गांवों में चौपाल लगा तथा विद्यालयों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनके प्रयोग हेतु बताया गया। 



साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |