यूपी पुलिस ने 12 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय का वीरता पदक, छह को उत्कृष्ट सेवा पदक और 71 को राष्ट्रपति का पुलिस पदक देकर सम्मानित किया है।
लखनऊ /चंदौली | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय का वीरता पदक (पीएमजी) स्वतंत्रता दिवस पर मिला है। इसके अलावा, राष्ट्रपति का पुलिस पदक छह पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए और 71 को सराहनीय सेवाओं के लिए मिलेगा।
जबकि अतिउत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद चन्दौली में कार्यरत कुल 35 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस बार भी प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति वीरता पदक (पीपीएमजी) नहीं मिला। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही को तीसरी बार वीरता पदक मिला है।
इन्हें वीरता पदक मिल गया
एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार शाही, एसपी विपिन टांडा, एसपी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम, आरक्षी मोहम्मद इमरान, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार यादव और एडीजी मोहित अग्रवाल।
राष्ट्रपति का पुलिस पदक उत्कृष्ट सेवाओं के लिए
एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर, डीआईजी ईओडब्ल्यू अखिलेश कुमार निगम, निरीक्षक मोहम्मद हाशिम, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह
महान सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
आईजी प्रयागराज रेंज चंद्रप्रकाश द्वितीय, एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, ब्रजेश सिंह, राजेश कुमार यादव, एएसपी निधि सोनकर, सुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार वर्मा, निरीक्षक मदन गोपाल, अमरीश कुमार, कामिनी राठौर, राम प्रकाश, बसंत कुमार दुबे, राम सिंह यादव, प्रेम प्रकाश शर्मा, शशि भूषण मिश्रा, अब्दुल रईस खान, मदन जी शुक्ला, रामप्रकाश, राजपाल सिंह, शेर सिंह, राम नरेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रघुवीर सरन, मुख्य आरक्षी दिनेश प्रताप सिंह, मंगला सिंह यादव, अभय नारायण यादव, विनोद कुमार तिवारी, विशेष चंद्र, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, महेंद्र पाल गौतम, नेम सिंह, उमाकांत सिंह, ज्वाला प्रसाद, कृष्ण कांत पांडेय, सत्यपाल सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव, हल्के राम, रामदयाल सिंह, प्रमोद कुमार, राम सेवक, हरिनाथ यादव, हेम नारायण राम, अशोक कुमार व जयशंकर सिंह।कंपनी कमांडर अंजनी कुमार सिंह, महेंद्र कुमार पांडेय, राम सिंह, रकम सिंह, हंसराज यादव, कलक्टर कुमार दीक्षित, मोहम्मद आदिल, रसाल सिंह, रामतीर्थ दुबे, जयवीर सिंह, मोहम्मद नाइश सिद्दीकी, गोपाल बाबू, राजवीर शर्मा, रामकृपाल मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, लक्ष्मण पाल, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, प्रवेंद्र सिंह चौहान, विजय नारायण पांडेय, जाकिर हुसैन, गजेंद्र पाल त्यागी, एसीपी (लिपिक) सूर्य कुमार सिंह वर्मा, प्लाटून कमांडर सुरेंद्र पाल सिंह, खदेरू प्रसाद, गया प्रसाद, उप निरीक्षक मलखान सिंह यादव, धर्मवीर राज |
चन्दौली में कार्यरत कुल 35 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को मिलेगा पदक
भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर प्राप्त अतिउत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद चन्दौली में कार्यरत कुल 35 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आतिउत्कृष्ट पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी की संख्या-16 तथा उत्कृष्ट पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी की संख्या-19 है।