सीमा हैदर 2024 में लड़ेगी चुनाव ,केंद्रीय मंत्री ने इस पार्टी में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

सीमा हैदर 2024 में लड़ेगी चुनाव ,केंद्रीय मंत्री ने इस पार्टी में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

पाकिस्तानी सीमा हैदर को बॉलीवुड से फिल्म की ऑफर मिली, तो दूसरी तरफ एक पार्टी ने उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह पर लड़वाने का ऐलान किया है।



लखनऊ/नोएडा | पाकिस्तानी सीमा हैदर, जो नोएडा के रहने वाले सचिन मीना के प्यार के लिए अपने चार बच्चों के साथ नेपाल से अवैध रूप से भारत आती है, एक तरफ बॉलीवुड से फिल्म की ऑफर मिली, तो दूसरी तरफ एक पार्टी ने उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह पर लड़वाने का ऐलान किया है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI), जो एनडीए का सहयोगी है, ने हैदर को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। अब सीमा हैदर ने भी आरपीआई के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के सदस्यों का कहना है कि सीमा हैदर पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष होगी। पार्टी प्रवक्ता भी उनके भाषण की शैली पर निर्भर करेगा। पार्टी ने भी सीमा हैदर को चुनाव लड़वाने की घोषणा की है। अब पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को मान्यता मिलने का इंतजार करना चाहिए।

RPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तानी है और भारत आई है। अगर हमारी सुरक्षा बलों ने सीमा को क्लीन चिट देकर उसे भारत का नागरिक बनाया, तो सीमा का पार्टी में स्वागत होगा। जिस व्यक्ति को भारत की नागरिकता है, वह बाबा साहेब के कानून के तहत कहीं भी चुनाव लड़ सकता है।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें