अंब्रोसिया एकेडमी ताजपुर के छात्र-छात्राओं ने निकाली यातायात रैली

अंब्रोसिया एकेडमी ताजपुर के छात्र-छात्राओं ने निकाली यातायात रैली

शनिवार को अंब्रोसिया एकेडमी ताजपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा  यातायात सुरक्षा रैली निकाली गई, जिसमें कोतवाली हल्का प्रभारी  संजय सिंह ने कहा कि सभी को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करना चाहिए।



सकलडीहा,चन्दौली । शनिवार को अंब्रोसिया एकेडमी ताजपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा यातायात सुरक्षा रैली निकाली गई जिसमें हल्का प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि सभी को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बहुत कम हो जाती है। वाहन का भी समय.समय पर कुशल कारीगरों से परीक्षण कराते रहना चाहिए। 



डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जीवन अमूल्य है। इसलिए हमें सदैव सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय जरूरी है कि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। कार चलाते समय सीटबेल्ट लगाना न भूले। एक भूल बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


 बच्चों ने क्षेत्र की जनता को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान प्राचार्य प्रियंका मिश्रा, उप प्राचार्य वीरेंद्र कुमार , नीरज विश्वकर्मा ,ज्ञानेश यादव ,राजेश कुमार ,हर्ष मिश्रा नारायण यादव उपस्थित रहे।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.