राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से होकर मेघालय
Harvansh Patel8/08/2023 11:05:00 pm
अब राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान का दूसरा भाग शुरू करेंगे, जो गुजरात से शुरू होकर मेघालय में समाप्त होगा।
नई दिल्ली| पहली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने आम लोगों से लेकर विशिष्ट लोगों का साथ मिला। अब राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान का दूसरा भाग शुरू करेंगे, जो गुजरात से शुरू होकर मेघालय में समाप्त होगा।
महाराष्ट्र कांग्रेस की अध्यक्ष नाना पटोले ने इस बात की पुष्टि की है और संवाददाताओं से कहा कि राज्य में पार्टी के नेता एक समानांतर मार्च करेंगे। पटोले ने कहा कि गुजरात से मेघालय तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण होगा।