आजादी का अमृत महोत्सव`: जनपद में '' हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की मची है धूम

आजादी का अमृत महोत्सव`: जनपद में '' हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की मची है धूम

आज पूरे जनपद में जगह -जगह  "आजादी के अमृत महोत्सव" के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने का दिन रहा | 

🔷सांसद चंदौली डाक्टर महेद्रनाथ पांडेय ने पड़ाव पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामने तिरंगा गाड़ किया नमन 

🔷जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में  ग्राम पंचायतो में  ग्राम प्रधानों द्वारा किया गया तिरंगा रैली का आयोजन किया गया


  चंदौली । सांसद चंदौली डाक्टर महेद्रनाथ पांडेय ने पड़ाव  पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामने तिरंगा गाड़ कर तथा नमन किया | आज पूरे जनपद में जगह -जगह  "आजादी के अमृत महोत्सव" के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्रदय में सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है को बताया ।


   हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद चंदौली की ग्राम पंचायतो में आज 13 अगस्त 2023 को ग्राम प्रधानों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया साथ में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव तथा कई ग्राम पंचायत में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया | 


ग्राम पंचायत सदलपुरा विकासखंड सकलडीहा, ग्राम पंचायत बिछिया कला विकासखंड चंदौली एवं ग्राम पंचायत जलीलपुर विकासखंड नियमताबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में माननीय केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके प्रति आभार ज्ञापन किया गया साथ में जनपद स्तरीय अधिकारी जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायतराज अधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य विकासखंड स्तरीय विकासखंड नियमताबाद के खंड विकास अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । 


 
  इस कार्यक्रम का आयोजन अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों छात्र - छात्राओं तथा ब्यापारियो के साथ, उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें