भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में मऊ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने के लिए चालिस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।
लखनऊ/मऊ |भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में मऊ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।
इस लिस्ट में 40 नेताओं का नाम है, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी हैं। स्टार प्रचारक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्रा दयालु और नरेंद्र कश्यप भी हैं।
सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राकेश राठौर , केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी और कौशल किशोर को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। सूची में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भी हैं। 5 सितंबर को घोसी में मतदान होगा, और 8 सितंबर को नतीजे आएंगे ।