देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा और सरकारी आवास लखनऊ में ध्वजारोहण किया।
लखनऊ| देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा और सरकारी आवास लखनऊ में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर जय हिंद, जय भारत कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण में कहा कि भारत अपने लक्ष्यों को आत्मनिर्भर बना रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हम इस पावन कार्यक्रम के साथ जुड़े हैं जब देश आजादी का सौ वर्ष पूरा करेगा।
उनका कहना था कि भारत G-20 का अध्यक्ष है। एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत का लक्ष्य पूरा होगा। अपनी विरासत पर हमें गर्व करना चाहिए। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना है। भारत ने सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल की है।
राजधानी 52 सेकेंड के लिए थम गई
विधानभवन पर प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण किया। तुरंत बाद पूरे शहर में राष्ट्रगान हुआ। 52 सेकंड तक पूरा शहर थम गया। सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल दिखाए गए और सड़क जाम की गई। लोगों को इसके लिए तैयार करने के लिए पांच मिनट पहले सायरन बजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी ने पहले ट्वीट करके देशवासियों को बधाई दी।