केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्कृष्ट विवेचना के लिए मेडल घोषित किया है। 2018 में इस मेडल का उद्घाटन हुआ था। 2023 के लिए भारत भर से 140 पुलिस अधिकारियों को विवेचक के तौर पर चुना जाएगा।
🔷केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्कृष्ट विवेचना के लिए मेडल घोषित किया
लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्कृष्ट विवेचना के लिए मेडल घोषित किया है। 2018 में इस मेडल का उद्घाटन हुआ था। 2023 के लिए भारत भर से 140 पुलिस अधिकारियों को विवेचक के तौर पर चुना जाएगा।
यह मेडल सीबीआई, एनआईए, उत्तर प्रदेश, केरल राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों से 15 अधिकारियों को दिया जाना है। इस बार पुरस्कृत अधिकारियों में 22 महिला पुलिस अधिकारियों को भी पुरस्कार मिलेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से 15 अगस्त को उत्कृष्ट विवेचना के लिए उत्तर प्रदेश से 10 विवेचक सम्मानित किए जाएंगे. इनमें एक एडिशनल एसपी, तीन डिप्टी एसपी, चार इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।