पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष पूरे दुनिया में 27 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है।
नई दिल्ली | आज बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष पूरे दुनिया में 27 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन के महत्व, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की 'पर्यटन और हरित निवेश' थीम है।
पर्यटन से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। साथ ही वित्तीय स्थिरता के लिए देश पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर हैं। 24 सितंबर को "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू जो रोजगार से जुड़ा है और अगर कोई क्षेत्र न्यूनतम निवेश के साथ सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है तो वह क्षेत्र है पर्यटन।
पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय आतिथ्य सत्कार उद्योग के समेकित डेटाबेस निधि के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना हुई थी। यह संगठन समूचे विश्व में सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करता है।पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय आतिथ्य सत्कार उद्योग के समेकित डेटाबेस निधि के दूसरे चरण का शुभारंभ किया |
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुत्रेश ने इस मौके पर कहा है कि पर्यटन, वैश्विक अर्थव्यवस्था और समाज के लगभग हर वर्ग को प्रभावित करता है।
इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है- 'समावेशी विकास के लिए पर्यटन'। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की हर संभव मदद करना है।