Aaj Ka Rashifal ,आज का राशिफल : मिथुन राशि का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा , मकर राशि के व्यापार में मिलेंगे नये अनुबन्ध

किस राशि का दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है,किसको आएगा शादी का प्रपोज | सभी 12 राशियों का राशिफल और भाग्य |

Aaj Ka Rashifal ,आज का राशिफल : मिथुन राशि का आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,मकर राशि के व्यापार में मिलेंगे नये अनुबन्ध

जानेंFriday,आज का राशिफल 'Purvanchal News Print' हिंदी के साथ...| 

मेषराशि 


दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहने वाली है। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइ हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी

वृषभ राशि 


प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं।

मिथुन राशि 

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है।

कर्क राशि 


आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़ियाँ है।

सिंह 
आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। किसी बड़े काम की योजना बनायेंगे। अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

कन्या राशि 

जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।

तुला राशि 

सन्तान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

वृश्चिक राशि 

घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा।

धनु राशि 

कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें।

मकर राशि 

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। दिन शान्ति और सुकून से व्यतीत होगा। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।

कुम्भ राशि 

आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

मीन राशि 

धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आह्लादित करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। आपको इच्छित जगह पर ट्रांसफर भी मिल सकता है।


🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |