ब्राह्मण संस्कार व सनातन धर्म सर्वोपरी : पीठधीश्वर आनंद स्वरुप

ब्राह्मण संस्कार व सनातन धर्म सर्वोपरी : पीठधीश्वर आनंद स्वरुप

ब्राह्मण संस्कार व सनातन धर्म सर्वोपरी है | हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिये विशेष जोर दिया, इसके लिये हिन्दुओं को इकट्ठा होना होगा

ब्राह्मण संस्कार व सनातन धर्म सर्वोपरी : पीठधीश्वर आनंद स्वरुप

👉ब्राह्मण संस्कार एवं चुनौतियाँ विषय पर राम रूप दास पुर में कार्यक्रम आयोजित 

By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली | ब्राह्मण संस्कार व सनातन धर्म सर्वोपरी है | हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिये विशेष जोर दिया, इसके लिये हिन्दुओं को इकट्ठा होना होगा और सबसे पहले उन्होंने ब्राह्मणों को कहा कि ब्राह्मणों के द्वारा ही संस्कार की रक्षा और धर्म की रक्षा की जा सकती है | ब्राह्मण भी एकजुट रहें आपसी मतभेद ना रखें |


उक्त बातें धीना थाना क्षेत्र के राम रूप दास पुर में मंगलवार को परम पूज्य शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरुप महाराज जी ने (ब्राह्मण संस्कार एवं चुनौतियाँ ) पर आयोजित कार्यक्रम में संयोजक अजीत पाण्डेय के आवास पर कही | सर्वप्रथम वहां उपस्थित लोगों ने महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया |प्रदेश प्रवक्ता गौरव मिश्रा भाजपा ने हिन्दू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म पर अपने विचार व्यक्त  किये |


वहीं प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण हित कारिणी सभा नन्द कुमार पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त  किये | इस अवसर पर मनोज उपाध्याय, रामचंद्र उपाध्याय, कमलापति पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे |आयोजन की अध्यक्षता नन्द कुमार पाण्डेय और संचालन आलोक पाण्डेय ने किया |

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |