केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पालीटेक्निक चौराहे पर निर्माणाधीन मुंशी पुलिया ओवरब्रिज की प्रगति का जायजा लिया |
लखनऊ,पूर्वांचल न्यूज प्रिंट।केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज राजधानी लखनऊ पहुंचे। शनिवार को उन्होंने पालीटेक्निक चौराहे पर निर्माणाधीन मुंशी पुलिया ओवरब्रिज की प्रगति का जायजा लिया |
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से पुल में निर्माण को लेकर अपनाये जा रहे सुरक्षा मानकों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में 100 सैनिक स्कूल खोलने प्लान है। इसके अंतर्गत 23 स्कूल एनजीओ के साथ सहयोग के आधार पर खोलने योजना है।
रक्षामंत्री आज गोमतीनगर में बन रहे उच्च स्तरीय रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही शाम को चौक में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।