राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन

आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, इस परियोजना का मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन

गांधीनगर। आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, इस परियोजना का मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता अवश्य आएगी। उन्होंने  बुधवार से शुरू हुए गुजरात के चार दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधायकों को भी संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने कहा, “एनईवीए एक प्रगतिशील बदलाव है, जो गुजरात विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा और सदन के सदस्यों को अन्य विधानसभाओं की सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।” 

मुर्मू ने कहा कि सौर गठबंधन के बाद, हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बड़ा कदम है। 

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |