नई दिल्ली में G 20 शिखर सम्मेलन का शुभारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में सभी अतिथियों का स्वागत किया।
पटना /नई दिल्ली | G 20 शिखर सम्मेलन का शुभारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जी-20 के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचगए हैं । द्वय नेता G 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ सुबह करीब 11 बजकर दस मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "मुख्यमंत्री शनिवार शाम को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।" उन्होंने कहा कि कुमार के संडे दोपहर तक राजधनी पटना लौटने की उम्मीद है।
डेढ़ साल बाद मोदी और नीतीश कुमार होंगे आमने -सामने
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज आयोजित रात्रिभोज (डिनर) में शामिल होंगे| इस मौके पर जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य विदेशी अतिथियों के साथ ही PM नरेन्द्र मोदी भी इसमें मौजूद होंगे | मालूम हो कि बीते वर्ष NDA छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी से यह आमने-सामने की पहली मुलाकात डेढ़ साल बाद होगी| इंडिया बनाम भारत बहस के बीच नीतीश कुमार का इस भोज में शामिल होना अहम माना बताया रहा है |
बताया जाता है कि लंबे समय के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस मुलाकात पर सबकी नजर है | दोनों की पिछली मुलाकात बीते साल 2022 में हुई थी | उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक दूसरे के साथ दिखे थे| यह कार्यक्रम 25 मार्च 2022 को लखनऊ में हुआ था|
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज के लिए आमंत्रित किया है. ममता बनर्जी, नवीन पटनायक समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस भोज में शामिल हो रहे हैं, लेकिन इस भोज में कांग्रेस शासित कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री इस भोज में शामिल नहीं होंगे | बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति का निमंत्रण नहीं दिए जाने से पार्टी में काफी नाराजगी है |