Ghosi by-election: घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाम 6 बजे तक पड़ेंगे मत, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दादनपुर में पोलिंग बूथ पर वोट डाला

Ghosi by-election: घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाम 6 बजे तक पड़ेंगे मत, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दादनपुर में पोलिंग बूथ पर वोट डाला

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दादनपुर में पोलिंग बूथ पर वोट डाला | मीडिया से कहा कि निष्पक्ष मतदान होना चाहिए| घोसी के मतदाता किसी से डरे नहीं | उन्होंने घोसी बचाओ बाहरी भगाओ का नारा भी दिया |  


लखनऊ/ मऊ। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज मंगलवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे भी वोट डाल सकेंगे। रिणवा के मुताबिक, उपचुनाव के लिए 239 मतदान केंद्र और कुल 455 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 

इधर ,सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दादनपुर में पोलिंग बूथ पर वोट डाला | मीडिया से कहा कि निष्पक्ष मतदान होना चाहिए| घोसी के मतदाता किसी से डरे नहीं| उन्होंने घोसी बचाओ बाहरी भगाओ का नारा भी दिया |  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव में 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 2.31 लाख पुरुष, 1.99 लाख महिलाएं और नौ अन्य शामिल हैं। घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। 


रिणवा ने बताया कि मतदान पर करीब से नजर रखने के लिए आयोग ने एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक और एक पुलिस प्रेक्षक भी तैनात किया हुआ है। इसके अलावा भी 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट और 110 माइक्रो पर्यवेक्षकों की भी तैनाती है। रिणवा के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था किया हुआ है। उन्होंने बताया कि मतदान के पर्यवेक्षण के लिए मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर होगा । 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात है और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी गई है। इस उपचुनाव को उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों के गठजोड़ 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के बीच पहली बार चुनावी भिड़ंत के तौर पर देखा जा रहा है। जबकि घोसी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव राज्य में विपक्षी गुट 'इंडिया' के गठन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभावशाली मानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राजग में शामिल होने के बाद पहला बार वोटिंग हो रही है। 

घोसी से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता दारा सिंह चौहान के गत जुलाई में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे देने और भाजपा में शामिल होने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |