लखनऊ: एलडीए के संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने LDA VC पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: एलडीए के संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने LDA VC पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ विकास प्राधिकरण के संविदाकर्मी संतोष जायसवाल ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक संतोष जायसवाल की पत्नी ने एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
लखनऊ: एलडीए के संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने LDA VC पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट । लखनऊ विकास प्राधिकरण के संविदाकर्मी संतोष जायसवाल ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक संतोष जायसवाल की पत्नी ने एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी मालती जायसवाल ने कहा कि उनके पति संतोष मानसिक बराबर तनाव में रहते थे। उनके पति को एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी प्रताड़ित कर रहे थे। इस बात का जिक्र उनके पति ने कई बार किया है। 

मृतक संतोष की पत्नी ने आगे बताया कि इससे पहले भी एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने उनके पति को काफी बेईज़्ज़ती की थी। जिससे आहात होकर संतोष जायसवाल ने यह कदम उठाया। एलडीए वीसी के सख्त रवैये की वजह से उनका परिवार बर्बाद हो गया। बता दें कि मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बच्चे और मां हैं।

वहीं एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से बताया गया कि वह कभी संतोष जायसवाल से मिले ही नहीं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संतोष का कुछ दिन पहले वकीलों से एक विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि संतोष जायसवाल ने किसी से पैसे लिए थे। इसके बाद वकीलों का एक समूह उनके ऊपर दबाव बना रहा था। जिसके सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की गई है।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.