Toaday Crime Lucknow :एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
लखनऊ | खबर है यूपी की राजधानी में यहां दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में की गई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक युवक के सिर में गोली मारी गई है। जिस पिस्टल से गोली चली है वह सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने छह लोगों पर मर्डर का आरोप लगाया है, इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले भी लिया है। इस मामले में मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा मौजूद ही नहीं था, वह दिल्ली में था।
यह मामला राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया का है। शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर में बीजेपी कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। घटना के बाद ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी बताया जा रहा है । बताते हैं कि जिस समय गोली चली है, उस समय घर के अंदर कई और लोग भी मौजूद थे।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा
एक पुलिस अफसर ने बताया कि गोली लगने से एक शख्स की मौत की खबर है। मृतक के सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, मंत्री कौशल किशोर ने इस मामले में कहा कि उन्हें जब घटना की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों के बारे में कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच होगा, वह बाहर आ जाएगा।