Weekly Horoscope (11-17 September): यह सप्ताह आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें-12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (11-17 September): यह सप्ताह आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें-12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (11-17 September): यह सप्ताह आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें-12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल



चलिए , ज्योतिषचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री से जानें, आपका कैसा रहेगा सप्ताह ?


मेष राशिफल | Mesha Rashi

शुभ राशिफल: व्यावसायिक निर्णयों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। धार्मिक विचारों का प्रभाव आपके मन-मस्तिष्क में रहेगा। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। मीडिया और प्रबन्धन से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी रचनात्मक अभिरुचियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। सूचना और प्रौद्योगिकी का प्रयोग व्यवसाय में कर सकते हैं। मंगलवार को कोई प्रणय आवेदन मिल सकता है। कोर्ट-केस से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: रविवार को विवादास्पद विषयों से बचें। बॉस के व्यवहार से व्यथित हो सकते हैं। बच्चों के ऊपर ज्यादा क्रोध न करें। गूढ विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। किसी निकटस्थ व्यक्ति के आचरण से मन व्यथित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपमान झेलना पड़ सकता है। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक उड़ा सकते हैं। परिवार में कुछ सदस्यों का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। सोमवार को कमीशन से जुड़े कार्यों में हानि हो सकती है।

समाधान: विष्णु सहस्रनाम का नियमित पाठ करना लाभकारी होगा।


वृषभ राशिफल | Vrishabha Rashi

शुभ राशिफल: कारोबार की बाधायें इस सप्ताह दूर हो सकती है। पुराने ग्राहक आपकी इसमें काफी सहायता कर सकते हैं। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कोई अच्छा सामाचार मिल सकता है। शत्रु अपने इरादों से सफल नहीं रहेंगे। सप्ताह अन्त में आपको जॉब में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। डॉक्टर्स के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी कर्मचारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में प्रगति होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में सफलता मिल सकती है। अधूरे कार्य सप्ताह की शुरुआत में पूरा कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: अनावश्यक धन बर्बाद करना आपकी वित्तीय स्थिति के लिये उचित नहीं होगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। शब्दों के चयन में आपको सावधान रहना चाहिये। प्रिय जन आपके गुस्से से आहत हो सकते हैं। गुरुवार को गृहोपयोगी सामान में खराबी आ सकती है। भावनाओं के वशीभूत होकर लेन-देन करने से बचें। अति आत्मविश्वास आपके लिये घातक होगा। शनिवार का दिन सेहत की दृष्टि से सुखद नहीं रहेगा।

समाधान: सोमवार को पंचामृत से शिवाभिषेक करें।

मिथुन राशिफल | Mithuna Rashi

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। समझदारी और दूरदर्शिता पूर्वक लिये गये निर्णय भविष्य मे लाभकारी सिद्ध होंगे। कारोबार की व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए कुछ नियम बनाने होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में रोमांस की अधिकता रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। भाई-बहनों से कुछ उपहार मिलेगा। घर वालों के साथ बैठकर स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। बुधवार और गुरुवार को आपकी आय बढ़ने की सम्भावना है।

अशुभ राशिफल: अपने विचारों को लेकर अड़ियल न बनें। ऐसा भी हो सकता है की जैसा आप सोच रहे हों वही एकमात्र सत्य नहीं हो। अपने जीवनसाथी के प्रति मन में कोई शंका न पालें। बुधवार को आपका मनोबल प्रभावित हो सकता है। घर में किसी छोटी सी बात पर कलह हो सकती है। यदि शरीर में कुछ असहजता महसूस हो रही हो तो स्वास्थ्य केन्द्र में अवश्य सम्पर्क करें। छात्र अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकास की तरफ उन्मुख होंगे। रविवार और शुक्रवार को तनाव बढ़ सकता है।

समाधान: रविवार को किसी ब्राह्मण को गेहूँ का दान करें।


कर्क राशिफल | Karka Rashi

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। बुद्धिमान जनों की संगत मिलेगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह या सगाई तय हो सकती है। जॉब की खोज कर रहे युवाओं के प्रयास सफल होंगे। सम्पत्ति और वाहन आदि से सम्बन्धित मामलों को आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ इनोवेशन करने की योजना बना सकते हैं। स्त्री जातकों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारियाँ मिलने से प्रसन्नता होगी।

अशुभ राशिफल: प्रशासन से जुड़े लोगों की चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। गुरुवार को उच्चाधिकारी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कान में दर्द की शिकायत रहेगी। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधा महसूस होगी। बुधवार को घर से बाहर का भोजन करने से बचें। मूड स्विंग की स्थिति बन सकती है। बोरियत दूर करने के लिये मनोरञ्जन का सहारा लें। मित्र अपेक्षा पर खरे नहीं उतरेंगे। किसी पर विश्वास करके इन्वेस्टमेंट न करें।

समाधान: शुक्रवार को घर के मन्दिर में घी का दीपक जलाकर खीर का भोग लगायें।

सिंह राशिफल | Simha Rashi

शुभ राशिफल: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़े निवेश के लिये सप्ताह काफी शुभ रहेगा। अटके हुए कार्य इस सप्ताह स्वीकृत किये जा सकते हैं। मित्रों की सहायता से व्यापार में बड़ा अवसर मिलेगा। पूरा सप्ताह शान्ति और आनन्दवर्धक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नये मौके मिलेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बुधवार से आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न होंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह की शुरुआत में आपके धन का अपव्यय हो सकता है। पुरानी समस्याओं का हल न मिलने से मन खिन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। स्वास्थ्य आपका खराब होगा। नकारात्मक विचारों के कारण आपकी कार्य गुणवत्ता कम होगी। आपकी वाणी में तीखापन रहेगा। नये सम्पर्क खराब हो सकते हैं। रविवार, मंगलवार और शनिवार को कुछ सतर्क रहें।

समाधान: गुरुवार को चने की दाल का दान करें। और नित्य पिता का चरण स्पर्श करें।

कन्या राशिफल | Kanya Rashi

शुभ राशिफल: आपके ऊपर कार्य का बोझ कम होगा। प्रेमी के साथ किसी यात्रा की योजना बनायेंगे। छात्रों के लिये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धैर्य और संयम से काम लें। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं। पुराने ऋण इस सप्ताह समाप्त होंगे। आपका आत्मबल बढ़ेगा। अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये व्यापक स्तर में प्लानिंग कर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार काफी शुभ रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: परिवार में विवादित बातों को लेकर परेशानी होगी। अनावश्यक बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य कारणों से धन खर्च बढ़ सकता है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग नहीं कर पायेंगे। आपमें धैर्य की कमी रहेगी। स्वार्थी दृष्टिकोण के कारण लोग आपका विरोध कर सकते हैं। पुराने गलत निर्णयों का नुकसान उठाना पड़ेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें। बुधवार और गुरुवार को परिवार में झगड़ा हो सकता है।

समाधान: शनिवार को काले वस्त्र का दान करें।

तुला राशिफल | Tula Rashi

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में जॉब में बदलाव कर सकते हैं। उमंग-उत्साह से युक्त रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेंगे। नयी कला और विधाओं को सीखने का प्रयास करेंगे। व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में आपको प्रेम और अटेन्शन मिलेगा। अपनी कार्यकुशलता और मौलिकता को माँझने का प्रयास करेंगे। सोमवार और गुरुवार को कार्यों में विस्तार होगा। लगभग पूरा सप्ताह शानदार बीतेगा। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। उत्तेजक विचारों से दूरी बनाकर रखें। लोग आपसे ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। शनिवार को रोजगार की समस्या रहेगी। जॉब में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में आपकी निन्दा हो सकती है। सप्ताह अन्त में आपका मन बेचैन रहेगा। निजी सम्बन्धों के बीच में अहंकार को न आने दें। महिलाओं को माहवारी की समस्या आ सकती है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।

समाधान: गाय को प्रतिदिन भोजन का एक भाग निकाल कर दें।

वृश्चिक राशिफल | Vrishchika Rashi


शुभ राशिफल: आपके सभी प्रोजेक्ट्स निर्बाध गति से चलेंगे। अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल शान्तिपूर्ण और सौहार्द युक्त रहेगा। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। बॉस आपका नाम प्रमोशन के लिये नामांकित कर सकते हैं। कारोबार और व्यवसाय में शानदार प्रगति होगी। रुके हुए धन के प्राप्त होने से आनन्दित रहेंगे। गुरुवार और शनिवार काफी अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: सोमवार को महत्वपूर्ण कार्यों की शुरूआत न करें। बाहरी रोगों से मिलते-जुलते समय सावधानी रखें। पिता की बातें बुरी लग सकती हैं। पैतृक सम्पत्ति के मामले परेशान कर सकते हैं। आयात-निर्यात के व्यवसाय में गति बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। घर की तकरार बाहर न जाये इसका ध्यान रखे। घर में किसी मेहमान के आने से परेशानी होगी। कानूनी मामले लम्बित हो सकते हैं। प्रियजनों की अनदेखी न करें।

समाधान: महामृत्युंजय मन्त्र की एक माला का जप करना लाभकारी रहेगा।

धनु राशिफल | Dhanu Rashi

शुभ राशिफल: सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। बड़े व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने से कारोबार में अचानक बड़ी छ्लांग लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। लोग आपसे जुडने के लिये उत्साहित रहेंगे। जरूरी पेपर्स और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। लोग अपनी सफलता का श्रेय आपको भी देंगे। जॉब में किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार से शनिवार तक लगभग पूरा सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: शरीर में ऊर्जाशक्ति की कमी रहेगी। रविवार को मन दुखी रहेगा। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। दोस्तों से कोई बाद छिपायें नहीं। अपने महत्वपूर्ण पासवर्ड्स को लेकर सचेत रहें। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव इस सप्ताह शिथिल पड़ सकता है। फोड़े और रक्तविकार की समस्या बढ़ेगी। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में धर्म-कर्म में ध्यान दें और अपने मनोबल को कम न होने दें।

समाधान: नित्य प्रातः स्नानोपरान्त गायत्री मन्त्र की एक माला का जप करें।

मकर राशिफल | Makara Rashi

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में फाइनेंस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभचिन्तकों की सलाह को अनदेखा न करें। सप्ताहान्त आपके लिये नयी सौगात लेकर आयेगा। प्रणय सम्बन्धों को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ और धर्म का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं ख़रीदारी करने जा सकते हैं। अपने क्रोध पर नियन्त्रण पाने की कोशिश करेंगे। करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। बुधवार और शनिवार विशेष शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: निकटस्थ व्यक्तियों के झगड़ों को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को हल्के से न लें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी अफसरों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपके खिलाफ कोई अनर्गल बातें प्रचारित की जा सकती हैं। स्वयं में नकारात्मकता न हावी होने दें। सहयोगी कर्मचारियों पर भरोसा कम होगा। गुरुवार का दिन नकारात्मक हो सकता है।

समाधान: दुर्गाचालीसा का नित्य पाठ करें।

कुम्भ राशिफल | Kumbha Rashi

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार देने का विचार बना सकते हैं। तकनीकी और इंजीनियंरिंग क्षेत्र के जातकों के लिए सप्ताह बेहद प्रगतिशील रहेगा। निजी और प्रोफेशनल जीवन को लेकर निर्णय ले सकते हैं। नवयुवक दूसरे शहरों की ओर जाकर करियर की राह तलाश सकते हैं। बौद्धिक सभाओं में हिस्सा ले सकते हैं। गेम्स और मनोरञ्जन जैसी गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। बुजुर्ग लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहेंगे।

अशुभ राशिफल: आपके स्वभाव में एक खास तरह की अकड़ भी हो सकती है जो शायद आपके परिजनों को अच्छी न लगे। पैरों में जलन हो सकती है। कफ के रोगों को लेकर सावधानी रखें। अपने अन्त:करण की आवाज को अनसुना न करें। ये वो समय है जो आपके भविष्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी लेकिन कार्य धीमी गति से होंगे। यात्रा का उचित परिणाम नहीं मिल पायेगा। पारिवारिक मामलों में भी अधिकाधिक हस्तक्षेप उचित नहीं। शनिवार आपके लिये कुछ नकारात्मक दिन हो सकता है।

समाधान: गुरुवार को निम्न मंत्र का 108 बार जप करें -

मीन राशिफल | Meena Rashi

शुभ राशिफल: व्यवसाय में पुराने अनुबन्ध दोबारा शुरू होंगे। जीवनसाथी के रोमांटिक समय बितायेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबारियों को अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहने से गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलने की सम्भावना बनेगी। पैतृक व्यापार में निवेश बढ़ाना पड़ सकता है। काम के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। बुधवार के बाद का समय शुभ है।

अशुभ राशिफल: वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से हतोत्साहित न हों। जॉब में अस्थिरता हो सकती है। आत्म अनुशासन रखना आपके लिये अनिवार्य रहेगा। मित्रों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। सैद्धांतिक विचारों को लेकर दृढ़ रहें। अपना चरित्र अच्छा रखें। चुनौतियों से घबड़ाने के बजाय उसका सामना करें। आवेश में आकर बड़ा निर्णय न लें। बुधवार को थोड़ा सँभल कर रहें। अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक नियमों का अवश्य पालन करें।

समाधान: शनिवार को सरसों के तेल का दान करना हितकर होगा।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |