सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ

सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ

सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया |

सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ

👉कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान

👉समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर समस्याओं का किया गया त्वरित निस्तारण

By-Diwakar Rai /Purvanchal News Print

    चंदौली | उ 0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु शनिवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का विधायक चकिया कैलाश आचार्य, विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी  वाई0के0, क्षेत्राधिकारी लाइन आशुतोष, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, समाज कल्याण अधिकारी  नागेंद्र कुमार मौर्य द्वारा पालिटेक्निक कालेज चन्दौली से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। 

सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ

मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए "शक्ति दीदी" के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया।

                                                       वक्तव्य पुलिस अधीक्षक चन्दौली 👆

 शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अधिकारियों/थानों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया । महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न हुआ। 

सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ
        
 कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण सहित भारी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं, लोग व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |