अपराधियों, वांछित/वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के क्रम में महिला प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा ने 25 हजार रुपए के इनामी गैंगेस्टर व पशु तस्करको धर दबोचा गया |
![]() |
महिला प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा ने 25 हजार रुपए के इनामी गैंगेस्टर व पशु तस्करको धर दबोचा |
👉पुरस्कार घोषित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस टीमें द्वारा की जा रही कार्यवाही
👉गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त हुए शातिर पशु तस्कर को किया गया आरेस्ट
👉थाना कंदवा पुलिस को अमडा़ चौराहे के पास से मिली बड़ी सफलता
By-Diwakar Rai / ब्यूरो चीफ चंदौली
कहा जाता है कि :-
" कम नहीं किसी से भी कोई नारी
बस होता इंतजार उसे, कब आएगी उसकी बारी |
मिले अवसर तो वो भी तूफान मचा देगी
अपराधियों/अराजकतत्वों को सलाखों के पीछे पहुंचा देगी ||"
पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में महिला प्रभारी निरीक्षक कंदवा श्यामा तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर 25000 रुपया का पुरस्कार घोषित शातिर पशु तस्कर, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त को अमडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया | जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने में में गैगेस्टर एक्ट का मिकदमा है और वह फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अपरबल यादव पुत्र मुसाफिर यादव उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम खरिहनियां थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
थाना कंदवा एवं कोतवाली चन्दौली द्वारा गिरफ्तार 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित वांछित गैंगस्टर अभियुक्तों के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह का वक्तव्य ☝
आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 46/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
2- मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
3- मु0अ0सं0 78/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम।
4- मु0अ0सं0 89/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
5- मु0अ0सं0 36/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
6. मु0अ0सं0 129/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
7. मु0अ0सं0 327/2017 धारा 138(B) भारतीय विद्युत अधिनियम थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
8. मु0अ0सं0 391/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।
9. मु0अ0सं0 07/2021 धारा 26 भारतीय वन अधिनिम थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
-प्रभारी निरीक्षक कंदवा श्यामा तिवारी
-उ0नि0 मुन्ना राम
- हे0का0 संतोष सिंह
-का0 रजत पाण्डेय
-म0का0 रुबी सिंह शामिल रहे |