मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत जिले भर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत जिले भर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

नारी सशक्तिकरण हेतु सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी शहीद गाँव धानापुर मे पढ़ रही कक्षा-10 की छात्रा पूजा राय को प्रतीकात्मक रूप में एक दिन का थानाध्यक्ष धानापुर बनाया गया |

मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत जिले भर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

छात्रा पूजा राय को प्रतीकात्मक रूप में एक दिन का थानाध्यक्ष धानापुर बनाया गया

👉महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर खाकी सिखा रही कानून का पाठ

👉छात्राओं को थाना कार्यालय /परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली आदि से कराया गया रूबरू

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली

Purvanchal News Print मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि/ दुर्गा पूजा/ दशहरा पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन (सशक्त नारी सशक्त प्रदेश) के क्रियान्वयन कार्यक्रम के तहत थाना धानापुर प्रागंण मे मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) कार्यक्रम का आयोजन डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय की उपस्थिति मे आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण हेतु सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी शहीद गाँव धानापुर मे पढ़ रही कक्षा-10 की छात्रा पूजा राय को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का थानाध्यक्ष धानापुर बनाया गया। पूजा राय द्वारा थानाध्यक्ष धानापुर  प्रशान्त कुमार सिंह के साथ जनसुनवाई करते हुए थाने एवं महिलाओं के लिए संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी/परामर्श केन्द्र तथा पुलिस द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यों की जानकारी की गयी। 


                                               क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय का वक्तब्य

इस अवसर पर विशिष्ट/ गणमान्य नागरिकगण, सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी शहीद गाँव धानापुर की छात्राएं/शिक्षिकाएं करीब 150 की संख्या मे उपस्थित रहे। जिन्हे क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने उत्तर प्रदेश सरकरा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्प लाइन नं. 1090, 181, बच्चों के लिए हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य/एम्बुलेन्स सहायता हेतु संचालित 102, 108, आपातकालीन पुलिस सहायता 112, मुख्य मंत्री हेल्प लाइन 1076 तथा महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजना जैसे मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधान मंत्री मातृ बन्दना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग सखी आदि के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी शहीद गाँव धानापुर की छात्राओं को थाना कार्यालय /परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली आदि से रूबरू कराया गया।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |