दसवीं की छात्रा गौरी को सिकंदरा थाने का एक दिन का प्रभारी निरीक्षक का चार्ज दिया गया , उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी |
सिकंदरा, आगरा | एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया | नवरात्रि में मिशन शक्ति के तहत दसवीं की छात्रा थाना सिकंदरा की प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक बनीं | सेंट कोनार्ड की 10वीं की छात्रा गौरी को लिए सिकंदरा थाने का प्रभारी बनाया |
सिकंदरा की प्रभारी निरीक्षक बनीं गौरी ने मिडिया से भी बातचीत की
महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए CP ने दिया था… >डीसीपी सिटी सूरज राय के सामने ही गौरी को सौंपा कार्यभार गया | CP ने महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए आदेश दिया था | यह अभियान आगरा जनपद में पुरे जोरशोर से चल रहा है | एक दिन के लिए थाने का प्रभारी बिन छात्रा गौरी ने लोंगो की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया |